ब्रेकिंग
Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म... Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को भेजें खास WhatsApp Stickers; जानें स्टेप-बाय-स्टेप खुद का स्टि... Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां; शनि देव हो सकते हैं नाराज, जानें पूजा...
मनोरंजन

Kangana Ranaut के बर्थडे पर रिलीज़ हुआ ‘तेजस’ का नया लुक, यूनिफॉर्म पहने मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को डबल सरप्राइज़ दिया है। कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है इसके साथ ही आरएसवीपी मूवीज़ ने अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’ से कंगना का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर में कंगना रनोट एयरफोर्स की वर्दी पहने हुए मुस्कराते हुई नज़र आ रही हैं और उन्होंने हाथ में एक पेन पड़का हुआ है।

‘तेजस’ कंगना रनोट द्वारा दिखाई जानी वाली एक साहसी और बहादुर लड़ाकू पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। यह फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में कंगना एक वायु सेना के आधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। जिसे लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने आर्मी ट्रेनिंग भी ली है जिसकी एक झलक भी वो अपने फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा है और वही इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को आरएसवीपी मूवीस प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। इस पहले ये प्रोडक्शन हाउस ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुका है।

थलाइवी का ट्रेलर भी हुआ रिलीज़ : कंगना रनोट के जन्मदिन (23 मार्च) पर उनकी फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। तमिलनाडु की कद्दावर नेता और तमिल सिनेमा की लीजेंड्री अभिनेत्री रहीं जे जयललिता की इस बायोपिक में कंगना लीड रोल में हैं। ट्रेलर में जयललिता के सिल्वर स्क्रीन से राजनीतिक गलियारों तक पहुंचने के सफ़र को क़ैद किया गया है। कंगना ने इस किरदार को निभाने के लिए काफी शारीरिक बदलाव किये हैं, वो ट्रेलर में साफ़ नज़र आ रहे हैं। थलाइवी तमिल, तेलुगु और हिंदी में 23 अप्रैल को रिलीज़ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button