ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

नजदीक आते ‘गौतमी’ ने बढ़ाई दहशत, घर छोड़कर भागने लगे लोग

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के मैनपाट व रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहा हाथियों का दल बीती रात मैनपाट के केसरा ग्राम के नजदीक पहुंच गया।हाथियों ने गांव के बाहर अवध यादव का घर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथियों के आने के पहले ही परिवार के सदस्य घर छोड़ कर चले गए थे। पिछले कई दिनों से हाथियों का यह दल मैनपाट-कापू मार्ग पर कुम्हरता के आसपास जमा हुआ था। बीती रात हाथी केसरा पहुंच गए। हाथियों की निगरानी में लगा वन अमला पहले ही ग्रामीणों को सतर्क कर चुका था।

इस दल में शामिल ‘गौतमी’ नामक हाथी पर सेटेलाइट कॉलर लगा हुआ है। सेटेलाइट के जरिये लोकेशन मिलने के कारण वन अमला उनके विचरण क्षेत्र से लगे ग्रामों में पहले से ही मुनादी करा देता है ताकि जनहानि की कोई घटना ना हो। यह दल अगस्त के पहले हफ्ते में इलाका छोड़ देता है।पथलगांव, तपकरा होते ओडिशा में प्रवेश करने वाला हाथियों का यह दल फरवरी महीने में फिर लौट आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button