ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

राजस्थान के उदयपुर में मंदबुद्धि युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रात भर दुष्कर्मियों को तलाशती रही पुलिस

उदयपुर। जिले के गोगुंदा उप खंड क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा जिले भर में नाकाबंदी कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर शाम की है। जिले के गोगुंदा उपखंड के सूरजगढ़ क्षेत्र की एक मंदबुद्धि युवती जो अपने घर के नजदीक ही घूम रही थी, उसे कुछ युवक उठाकर ले गए। मोटरसाइकिल से आए युवक युवती को ओगणा की ओर ले गए तथा निर्जन इलाके में ले जाकर उसे बंधक बनाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इधर, रात ढलने के बावजूद युवती अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। दो घंटे की तलाश के बाद युवती बदहवास स्थिति में मिली

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले ने युवती को प्रताड़ित किया और उसके बेहोश होने पर भाग निकले थे। घटनाक्रम की जानकारी गोगुंदा थाना पुलिस को दी। जिसने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई। युवती को तत्काल गोगुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और चिकित्सकीय जांच में प्रमाणित माना कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। घटना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई और जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार को मिली तो उन्होंने जिले भर में नाकाबंदी करा दी तथा मोटरसाइकिल से भागे दुष्कर्मियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया। वह उदयपुर से गोगुंदा पहुंचे तथा पीड़िता के परिजनों से मिली।

पीड़िता के परिजनों की ओर से गोगुंदा थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्कवॉड एवं एफएसएल टीम भी मौके पर बुलाई। जिसने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. पचार का कहना है कि आरोपियों की धरकपड़ के लिए छह से अधिक थानों की पुलिस जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पीड़िता के गांव या आसपास क्षेत्र के होंगे, जो पीड़िता के बारे में पहले से ही जानते हैं। अंधेरा ढलने के बावजूद पुलिस पीड़िता तथा आसपास के गांव के उन सभी लोगों की पड़ताल में जुटी हुई है, जो बाइक रखते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई है और हर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button