ब्रेकिंग
दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त... विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ...
मनोरंजन

OYO के मालिक के बाद अब शार्क टैंक में नजर आएंगे ये बड़े बिजनेसमैन, फैंस हुए एक्साइटेड

इंदौर।  टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इस शो के पिछले दो सीजन काफी हिट रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन काफी चर्चा में रहा था। अब तीसरा सीजन भी अपने नए ट्विस्ट के साथ धमाल मचाने आ रहा है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में दो नए शार्क्स की एंट्री होने वाली है। इन दोनों ने ही पिछले कुछ सालों में बिजनेस वर्ल्ड में खूब नाम कमाया है। भारत में इन यंग बिजनेसमैन ने अपने बिजनेस आइडिया से एक अलग ही मुकाम हासिल किया।

जोमेटो के सीईओ होंगे नए शार्क

एक शार्क का नाम तो शो ने पहले ही रिवील कर दिया है। ये शार्क ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल हैं, जिनका प्रोमो बीते दिनों रिलीज किया गया था। वहीं, अब नए शार्क को लेकर भी खुलासा हो गया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 का दूसरा जज जोमेटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर के साथ सस्पेंस क्रिएट किया था। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी कर ऑफिशियली दीपिंदर का चेहरा रिवील कर दिया गया है। प्रोमो में दीपिंदर ब्लैक सूट में अपने बाकी शार्क अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर और अनुपम मित्तल के साथ नजर आ रहे हैं।

शुरू हुई शो की शूटिंग

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह शो जल्द ही सोनी लिव पर शुरू हो जाएगा। अभी तक इस शो की प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई है। शो के तीसरे सीजन में शार्क की कुर्सी पर बोट के को फाउंडर अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीता सिंह, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता शापर, शादी डाॅट काॅम के सीईओ अमित जैन, ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल और जोमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button