ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

यूपी के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी को आजीवन कारावास, 30 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय

ग्रेटर नोएडा। हरेंद्र प्रधान (दादूपुर) की हत्या के मामले में कुख्यात सुंदर भाटी समेत 12 बदमाशों को कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सजा सुना दी। इन सभी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसमें मनोज नामक आरोपी को बरी कर दिया गया है।

मालूम हो कि साल 2014 में स्क्रैप के ठेके और सरिया चोरी के विवाद में हरेंद्र की हत्या हुई थी। सुंदर भाटी बीते 30 सालों से जरायम की दुनिया मे सक्रिय हैं। सुंदर भाटी को इससे पहले भी कई मामलों में सजा हो चुकी है। इन दिनों वो जेल में बंद है। सुंदर के भाई सिंह राज को भी इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है।

कोर्ट में पेश किए गए सबूतों में इन सभी 12 बदमाशों की हरेंद्र प्रधान की हत्या में संलिप्तता मिली है। हरेंद्र की पत्नी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बेवन नागर इस केस में मुख्य गवाह थे। इन सभी ने कोर्ट में गवाही थी जिसके बाद सजा सुनाई गई।

साल 2014 में पुलिस ने पचास हजार रुपये के कुख्यात इनामी अपराधी सुंदर भाटी को ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में उसके चार अन्य साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। सुंदर भाटी के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में 41 संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदर भाटी अपने गांव घंघौला के एक निर्माणाधीन मकान में छिपा है। इसके बाद कासना और ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने पौने दस बजे गांव में घुसकर उसके ठिकाने को घेर लिया। मौके पर मौजूद सुंदर भाटी के सहयोगी सिंहराज व तीन अन्य पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाकर सुंदर भाटी को दबोच लिया। उसके कब्जे से 32 बोर की रिवॉल्वर व पांच कारतूस बरामद हुए।

दो साल से था फरार

सुंदर को वर्ष 2012 में भंगेल इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह जेल से बाहर आकर फिर अपराध जगत में सक्रिय हो गया। सुंदर ने 24 जनवरी 2014 को अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल दुजाना के भाई जय भगवान को घर में घुसकर गोलियों से भून दिया था। उसने इस दौरान कई अन्य वारदात को भी अंजाम दिया।

पिछले दो साल से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक ने पचास हजार का इनाम घोषित किया था। गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में सुंदर भाटी गैंग का खासा आतंक है। कुख्यात अपराधी जतन सिरोही व राजपाल गैंग से उसके संबंध रहे हैं। सुंदर गिरोह हत्या, लूट, रंगदारी तथा भाड़े पर हत्या की कई वारदात कर चुका है। स्क्रैप कारोबारियों से वसूली को लेकर अमित कसाना व अनिल दुजाना गिरोह के साथ सुंदर गैंग का टकराव चल रहा है। गैंगवार में अब तक दोनों पक्ष से कई लोगों की जान जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button