ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

भारतीय रेलवे ने बताया- कितनी ट्रेनें प्रभावित और कितनी हुई रद, जानें

नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कई संगठनों के साथ मिलकर शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को ‘संपूर्ण रूप’ से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी। नीचे जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला रहेगा…

Live Updates:

-पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और साख ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्काजाम किया गया है।

-भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

-भारत बंद के समर्थन में राहुल गांधी ने किया ट्वीट। उन्होंने लिखा, भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!

-बिहार: विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। मुजफ्फरपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया।

-भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, राजवीर सिंह जादौन ने आज के भारत बंद पर कहा, हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।’

-पंजाब: संयुक्ता किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान अमृतसर में प्रदर्शनकारियों कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम किया।

भारत बंद के दौरान किसानों का नाच-गाना

प्रदर्शनकारियों का एक समूह गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी) पर 12 घंटे के ‘भारत बंद’ के दौरान गाता और नाचता हुआ दिख रहा है।

-विशाखापत्तनम: वाम दलों के सदस्यों ने आज कृषि कानूनों और विजाग स्टील प्लांट के निजीकरण के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ मद्दिलपलेम जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया है।

-ओडिशा: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया।

-संयुक्ता किसान मोर्चा ने आज 12 घंटे के भारत बंद का आह्वान किया है, प्रदर्शनकारियों ने सिंघू बॉर्डर पर सड़क को बंद किया।

-अंबाला: सेंटर्स फार्म कानून के खिलाफ संयुक्ता किसान मोर्चा द्वारा 12 घंटे के ‘भारत बंद’ के आह्वान के मद्देनजर शाहपुर के पास प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया।

-संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने गाज़ीपुर बॉर्डर जाम किया।

भारत बंद में क्‍या-क्‍या बंद रहेगा

इस दौरान, रेल और सड़क यातायात को बाधित करने की योजना है। दुकानों और डेयरी जैसी जगहों को बंद रखा जाएगा। सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक, सार्वजनिक स्‍थलों को भी बंद रखा जाएगा।

भारत बंद के दौरान क्‍या-क्‍या खुला रहेगा

किसान नेताओं के अनुसार, किसी कंपनी या फैक्‍ट्री को नहीं बंद कराया जाएगा। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्‍टोर, जनरल स्‍टोर जैसी जरूरत की जगहें खुली रहेंगी।

Related Articles

Back to top button