ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के आसार, जानें दिल्ली सहित अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली।  उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी दिल्ली में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ-साथ लोगों को सुबह शाम की ठंड का एहसास एक बार फिर से होने लगा है। देश में मार्च की शुरुआत में जिस तरह से गर्मी पड़नी शुरू हुई थी उससे तो यही लग रहा है कि होली के दिन मौसम काफी गर्म रह सकता है, लेकिन मौसम के अचानक करवट बदलने से तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले दिनों लगातार कई राज्यों में आंधी-तूफान के हुई बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अभी कुछ दिन और देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ राज्‍यों में पिछले कई दिनों से सामान्‍य तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो सकती है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप सहित यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई।

जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में मौसम होगा खराब

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सप्ताह के अंत में मौसम खराब हो सकता है। दरअसल, यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते यहां पर मौसम में थोड़ा बदलाव दर्ज होगा।अधिकतम तापमान 32-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया जा रहा है हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्‍यादा नहीं रहने की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

यूपी, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होगी और राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह पश्चिमी हिमालयी भागों की तरफ बढ़ रहा है और उम्मीद है कि 27 मार्च की रात से उसका प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ों पर दिखना शुरू हो जाएगा। दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। वहीं तटीय कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है और इस सिस्टम से केरल तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।

हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख में यहां होगी बारिश

उत्‍तर-पश्चिमी भारत के लिए जारी मौसम की चेतावनी में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने का अनुमान लगाया है।

इन राज्यों में चल सकती है लू

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत के भागों में तापमान में व्यापक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कोंकण गोवा और गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ में पारा तेजी से ऊपर जाएगा, जिसकी वजह सौराष्ट्र और कच्छ एवं कोंकण गोवा में एक दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियां बन सकती हैं। वहीं ओडिशा में भी एक-दो स्थानों पर तापमान में व्यापक बढ़ोतरी की वजह से लू चल सकती है।

Related Articles

Back to top button