ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

मास्क नहीं पहनने पर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया 500 रुपए का जुर्माना, जानें दिल्ली, यूपी, बिहार सहित कर्नाटक में कितना है फाइन

रायपुर: देश में बढ़ते कोरोना के मामले और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार भी सख्त हो गई है। अब राज्य सरकार ने मास्क नहीं पहने पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का भी तेजी से उल्लघंन हो रहा है। यही वजह है कि अब राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मास्क नहीं पहनने वालों या दिखावटी मास्क पहनने वालों पर फाइन (अर्थदंड) लगाया जाएगा।

दिल्ली में मास्क ना पहनने पर 2000 का जुर्माना

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में सबसे आगे हैं। यहां बगैर मास्क पाए जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगा हुआ है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटने का आदेश दिए हैं। इससे पहले यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में मास्क के नियमों की अनदेखी करने पर भी जुर्माने का एलान किया गया था। आइए जानते हैं कि राज्य में कितना है फाइन?

जानें-यूपी हरियणा, कर्नाटक और बिहार सहित इन राज्यों में कितन फाइन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मास्क न पहनने वालों के लिए पहले 100 रुपए जुर्माना रखा था, जिसे बढ़ाकर अब 500 रुपए कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत अधिकांश शहरों में 500 रुपए का अर्थदंड जुर्माना लगाया गया है।  उधर हरियाणा 2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में बिना मास्क घूमने पर 50 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

बात करें कर्नाटक की तो यहां पर सरकार ने राजधानी बेंगलुरु में मास्क नहीं पहनने पर 250 रुपये के जुर्माना लगाया है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर, पंजाब में में मास्क न पहनने पर एक हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।

झारखंड में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। दक्षिण के केरल में मास्क न पहनने वालों के लिए यहां पहले 10,000 रुपए अर्थदंड रखा गया था, जिसे अब घटाकर 500 रुपए कर दिया गया है। बात करें तमिलनाडु की तो यहां पर सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपए का चालान रखा है।

Related Articles

Back to top button