ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

होली से पहले ‘भारत बंद’ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, जानें आज कहां-कहां रोकी गई ट्रेनें

नई दिल्ली। किसानों ने आज देश में भारत बंद किया है। किसानों का प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) केंद्र के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को 12 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। भारत बंद के दौरान किसान रेल पटरियों, मॉल, बाजार और प्रमुख हाईवे बंद कर रहे हैं। कई राज्यों में किसान रेल मार्ग को बाधित कर रहे हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले भारत बंद के दौरान रेल की रफ्तार रुक गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

पंजाब, हरियाणा में रेल मार्ग बाधित

पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और इसके साथ साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों(नेशनल हाइवे) पर भी चक्काजाम किया गया।

पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद’ के दौरान विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे संयुक्ता किसान मोर्चा ने बुलाया था। इस दौरान किसान रेल मार्ग पर बैठ गए। जिससे यहां रेल मार्ग बाधित हो गया।

राजस्थान- भारत बंद आंदोलन के कारण रेल प्रभावित

किसानों के द्वारा घोषित किए गए भारत बंद के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इस बंद के मध्य नजर रेलवे ने आंशिक तौर पर रेल सेवाएं रद्द की है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधानुसार रेवाडी – हिसार , चरखीदादरी – मनहेरू , भिवानी – बामला रेलखण्ड के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं  प्रभावित होने के सम्बंध में सूचना जारी की है।

ट्रेन, सड़क मार्ग को किया जा रहा ब्लॉक

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि सभी छोटी-बड़ी सड़कों और ट्रेनों को रोका जाएगा। वहीं एम्बुलेंस और दूसरी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं निलंबित रहेंगी। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी (MSP) और खरीद पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं वो ‘बिजली बिल’ और ‘प्रदूषण बिल’ को वापस लेने की मांग के साथ ही डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को भी कम करने की मांग कर रहे हैं।

दुकानें, मॉल, बाजार बंद रखने की अपील

यह विरोध प्रदर्शन(भारत बंद) सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान ‘सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान को बंद रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि, अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button