ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सुवेंदु के करीबी नेता का आरोप, सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें फोन कर सहयोग करने को कहा

कोलकाता। नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के करीबी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रलय पॉल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया और टीएमसी का सहयोग करने के लिए कहा। प्रलय का कहना है कि उन्होंने ममता बनर्जी से कहा कि उनहें टीएमसी में अपमानित किया गया था और वह इस नए परिवार और भाजपा को धोखा नहीं दे सकते है।

प्रलय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी हुई बातचीत का ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक किया है। हालांकि हमारा चैनल इस ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से आरंभ हो चुका है। चुनाव के पहले चरण में आज सूबे के पांच जिलों बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर की 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 191 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। कुल सीटों में से 11 अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। पहले चरण के 30 में से सात निर्वाचन क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

बता दें कि वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होते ही हिंसा का दौर भी जारी है। सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ है और तोड़फोड़ की खबर भी सामने आयी है। इस घटना में गाड़ी का चालक बुरी तरह जख्‍मी हो गया है।

जानकारी के अनुसार केशियारी के बेगमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कर्मी का शव उसके घर के अहाते से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। उसके सिर व पीठ पर जख्म के निशान हैं। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने अन्यत्र उसकी पीटकर हत्या करने के बाद शव को लाकर उसके घर के अहाते में रख दिया।

दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर दो नंबर ब्लॉक में शुक्रवार रात बमबाजी में स्थानीय थाने के ओसी जख्मी हो गए। इस घटना में केंद्रीय बल का एक जवान भी घायल हुआ है। यह वारदात उस वक्त हुई, जब पुलिस व केंद्रीय बल के जवान गश्त लगा रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय बल के जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। खेजुरी में भी रातभर बमबाजी होती रही।

दूसरी तरफ पुरुलिया सदर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कर्मियों को पीटने का आरोप लगा है। पांच तृणमूल कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल में गोलीबारी की घटना में 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती के अनुसार टीएमसी से जुड़े लोग अरगोला पंचायत क्षेत्र में लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button