ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

मिशन मंगल’ के टीजर पर आया ISRO का ये रिएक्शन, कहा- ‘एक देश. एक सपना…

खिलाड़ियाें के खिलाड़ी अक्षय कुमार जिनके चाहने वाले हैं लाखाें-कराेड़ाें फैंस। दुनिया भर में इन्हाेंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने शानदार अभिनय और स्टाइल के कारण ये सबके दिलाे पर राज करते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मंगल’ के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसके बाद फिल्म का टीजर भी फैंस को बेहद पसंद आया।

मूवी में अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन का रोल निभाते दिखेंगे, सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। मिशन मंगल के टीजर पर अब ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) का भी रिएक्शन आ गया है। इसरो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अक्षय कुमार की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया है- ”एक देश. एक सपना. इंडिया स्पेस का सुपरपावर बनने वाला है। चंद्रयान 2 का सपना साकार होने के में कम ही दिन बचे हैं” मालूम हो इसरो 14 जुलाई को चंद्रयान 2 लॉन्च करने वाला है, वहीं अक्षय कुमार की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

मिशन मंगल को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, विद्या बालन, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन अहम रोल में दिखेंगे। मूवी मिशन मंगल की ऐतिहासिक घटना पर बेस्ड है, जहां भारत के स्पेस मिशन की सच्ची कहानी दिखाई जाएगी। सोशल मीडिया पर अक्षय ने खुलासा किया था कि इस मूवी को वे अपनी बेटी के लिए करना चाहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button