ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

IPL 2021 में इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे मोहम्मद शमी, चोट को दे दी है मात

नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। हाथ में हुए फ्रैक्चर से उबरने के बाद वे एक्शन में लौटने और अगले महीने से शुरू होने वाले आइपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। पिछले काफी समय से वे अभ्यास कर रहे थे और अब टीम के साथ जुड़ गए हैं।

बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले कुछ सप्ताह से गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी मैच फिटनेस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “उन्हें एक्शन में लौटना चाहिए। वह एक दो सप्ताह से गेंदबाजी कर रहे हैं।” वहीं, मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ट्रेनिंग कर रहे हैं और लिखा है कि वे आइपीएल में खेलने के लिए पंजाब किंग्स के लिए क्वारंटाइन पूरा कर रहे हैं

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 19 दिसंबर से ही क्रिकेट से दूर हैं, जब उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन हाथ में चोट लग गई थी। शमी को पैट कमिंस की गेंद लग गई थी, जिसके कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। बताया गया था कि शमी चार से छह सप्ताह में चोट से उबर जाएंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।

उधर, पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले ने शनिवार को स्पोर्टस्टार से कि वह शमी की वापसी को लेकर उत्साहित हैं। कुंबले ने कहा, “जहां तक मैं जानता हूं, वह ठीक हैं। वह क्वारंटाइन के लिए बायो बबल में आ रहे हैं और कुछ दिनों में बाहर हो जाएंगे। मुझे पता है कि चोट के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वह फिट हैं। हमें वास्तव में कुछ अभ्यास मैच में उनके खेलने की उम्मीद है।” शमी ने आइपीएल 2020 में 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे।

Related Articles

Back to top button