ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

रोडवेज बसों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर, सड़क पर बिछी लाशें

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर-बदायूं राजकीय राजमार्ग पर चिट्टा के पास उत्तर प्रदेश परिवहन की दो बसों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सलेमपुर के चिट्टा गांव के नजदीक दो रोडवेज बसें आमने-सामने से टकरा गईं जिसमें तीन लोग की मृत्यु हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बसों को हटाकर रास्ता साफ करवाया।

घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में बेतरतीब ढंग से बस चला रहा था। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को ही यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की एक तेज रफ्तार जनरथ बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button