ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू, अगले सात दिनों तक बार और होटल रहेंगे बंद

मुंबई। Night Curfew: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर तीन अप्रैल से पुणे में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगेगा। अगले शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को यह जानकारी पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने दी। वहीं, अगले सात दिनों के लिए पुणे जिले में सभी बार, होटल, धार्मिक स्थान और रेस्तरां सात अप्रैल से बंद रहेंगे। हालांकि घरेलू सामान की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 43183 नए मामले सामने आए, 32,641 रिकवर हुए और 249 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामले 28,56,163 हैं। कुल 24,33,368 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 3,66,533 हैं। कोरोना से अब कर 54,898 की जान गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। यहां कुल मामले 4,23,360 हैं। कुल डिस्चार्ज 3,55,691 हैं। सक्रिय मामले 55,005 हैं। यहां कोरोना से अब तक 11,704 की मौत हुई है। इस बीच, मुंबई और गुजरात में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद कर दिया है।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में हाल के दिनों में कोरोना के बेकाबू होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले मार्च महीने में ही राज्य में 6,51,513 मामले सामने आए। जबकि बीते अक्टूबर से फरवरी के बीच कुल पांच महीनों में 7,38, 377 मामले सामने आए थे। संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने का मुख्य कारण यही है कि लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो आपस में उचित शारीरिक दूरी रख रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित राज्य के अधिकारी और मंत्री मास्क न पहनने वालों पर अर्थदंड बढ़ाए जाने पर विचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button