ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

सियासी संकट के बीच बोले CM कुमारस्वामी- मैं क्यों दूं इस्तीफा ?

बेंगलुरू। कर्नाटक में लंबे समय से जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बड़ा बयान देकर सबकों चौंका दिया है। कर्नाटक में 16 कांग्रेस-जेडी(एस) बागी विधायकों को लेकर जूझ रही पार्टी से आने वाले सीएम कुमारस्वामी ने पूछा है कि क्यों उन्हें अपना पद छोड़ना चाहिए ? क्यों मैं इस्तीफा दूं ? क्या जरूरत है कि मैं अभी  इस्तीफा दूं ? कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, क्योंकि इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि इस संकट के मद्देनजर वह अपने कागजात में अपनी गठबंधन सरकार को गिराने की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संघर्ष करेगी क्योंकि उनके पास पर्याप्त विधायक हैं। कदम पीछे खींचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी इस्तीफा देने की क्या जरूरत है।’ इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) का उदाहरण भी दिया। कुमारस्वामी ने कहा, ‘2009-10 में जब येदियुरप्पा सीएम थे तब 8 मंत्रियों समेत 18 विधायक उनके विरोध में थे।आखिर में क्या हुआ  येदियुरप्पा ने इस्तीफा नहीं दिया था।

बीती रात को रिपोर्ट मिली थी कि कुमारस्वामी ने गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं।इन अटकलों को कुमारस्वामी ने सिरे से नकार दिया।

स्पीकर भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक के 10 बागी विधायकों की अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायकों से कहा है कि वे गुरुवार शाम 6 बजे कर्नाटक विधानसभा अध्‍यक्ष से जाकर मिलें और अपना निर्णय बताएं। इस दौरान अगर वे चाहें, तो अपना इस्‍तीफा दे सकते हैं। विधानसभा स्‍पीकर से कहा है कि वह विधायकों की बात को ध्‍यान से सुनें और अगर चाहें तो तुरंत निर्णय ले सकते। विधानसभा अध्‍यक्ष जो भी निर्णय लें, उससे सुप्रीम कोर्ट को शुक्रवार को अवगत कराया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इन विधायकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा अध्‍यक्ष भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्‍होंने ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर और वक्त की मांग की है। वहीं, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर टिप्‍पणी मांगी गई, तो उन्‍होंने कहा कि कोर्ट ने आदेश दे दिया है, निश्चित रूप से उसका पालन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button