ब्रेकिंग
Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले...
खेल

BCCI की तरफ से आया बयान, इस टीम को है सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाने की जरूरत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले खिलाड़ियों को वैक्सीन लगाने के बारे में सोच रहा था। बोर्ड को इसे लेकर उसे खिलाड़ियों की तरफ से कोई अनुरोध नहीं मिला और बीसीसीआइ का मानना है कि वैक्सीन के लिए ओलंपिक दल को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जापान के टोक्यो में इस साल ओलंपिक का आयोजन किया जाना है।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने अनौपचारिक रूप से चर्चा की थी और हमें लिखित में कुछ भी नहीं मिला है। हालांकि, हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि हमें खिलाडि़यों का वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। चूंकि यह आयु वर्ग में नहीं है (बुजुर्गो को सरकार द्वारा वरीयता दी जाती है), अब तक जो भी सरकार द्वारा तय किया गया है।

हमारा यह भी मानना है कि सरकार को सब कुछ ध्यान में रखना होगा। यह सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनके पास बड़ी योजना है। हम उनकी मजबूरियों को भी समझते हैं।’इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) को भी वैक्सीन पर सरकार के जवाब का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआइ ने जो चर्चा की है उसके अनुसार एथलीटों को क्रिकेटरों से ज्यादा प्राथमिकता देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास ओलंपिक दल है और उन्हें प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है। हमारा मानना है कि वे हमारे क्रिकेटरों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।’

दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका :

अक्षर पटेल के कोरोना पॉजिटिव होने से दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है क्योंकि उसके नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले ही चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के सूत्र ने बतया कि दुर्भाग्यवश, अक्षर पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस समय आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा के बाद अक्षर कोरोना से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि गुरुवार को राणा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। राणा 22 मार्च को पॉजिटिव पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button