ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

प्रधानमंत्री का ममता बनर्जी को ‘दीदी’ कहना तृणमूल को पसंद नहीं, महिला नेताओं ने उठाए सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी के उस संबोधन पर सवाल उठाए हैं जिसमें पीएम ने ममता बनर्जी को व्यंगात्मक रूप से दीदी बुलाया था। टीएमसी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, मेदिनीपुर से तृणमूल की उम्मीदवार व अभिनेत्री जून मालिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, “दीदी… ओह दीदी… दीदी हार आपके सामने है। अभी इसे स्वीकार करिए। हुगली के लोगों की आवाज सुनिए दीदी…”

तृणमूल की तरफ से कहा गया है कि जिस अंदाज से प्रधानमंत्री ने बात की, ये महिलाओं का असम्मान है। इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। साथ ही तृणमूल नेता अनन्या चक्रवर्ती ने तो पीएम की व्यक्तिगत लाइफ और उनकी पत्नी को लेकर भी हमला बोल दिया और कहा कि वह महिलाओंं सम्मान नहीं करते हैं। देखा जाए तो इस चुनावी दौर में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ भाजपा ममता बनर्जी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है वहीं तृणमूल भी पीएम मोदी पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही

पीएम को गाली दी जाती है तो कुछ नहीं और दीदी कहना असम्मान हो गयाः भाजपा 

तृणमूल की ओर से दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्नि मित्रा पाल ने भी पलटवार करते हुए कहा कि दीदी कहना किसी का असम्मान है यह तो तृणमूल की महिला नेताओं का अलग राग है। दस वर्षों में जो महिलाओं पर अन्याय हुआ है उससे अब वे लोग इतने घबरा गए हैं कि पीएम यदि दीदी कह रहे हैं तो उस पर भी आपत्ति है। ममता बनर्जी जब पीएम को तूम और तड़ाक करती हैं, गाली देती हैं तो वह जायज हो जाता है। उस पर तृणमूल की महिला नेता कुछ क्यों नहीं कहती हैं।

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में वोटिंग होनी है। 27 मार्च और 1 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है। तीसरे चरण की वोटिंग अब 6 अप्रैल को होगी। पहले दोनों चरणों में 60 सीटों पर 80 फीसद से ज्यादा वोटिंग हुई है। इसके बाद चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें।

Related Articles

Back to top button