ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

मतदाताओं से अपील का समय खत्म, चार राज्य व एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कल

नई दिल्ली। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ पश्चिम बंगाल और असम में तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार शाम चुनावी अभियान थम गया। इस क्रम में विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार कैंपेनर ने अपने पूरे दम खम के साथ मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया।

केरल की 140 विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट और  पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को चुनाव है। बता दें कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं पश्चिम बंगाल की 31 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान है और असम की 40 सीटों पर अंतिम चरण का चुनाव है। पश्चिम बंगाल में इस बार 8 चरणों में चुनाव कराया जा रहा है वहीं असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। तमिलनाडु में कन्नियाकुमारी (Kanniyakumari) लोकसभा सीट व केरल के मलप्पुरम संसदीय सीट पर उपचुनाव भी होना है। पश्चिम बंगाल में अधिकांश नेता जनसभाओं पर फोकस कर रहे हैं और लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं।

6 अप्रैल को 3 जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के 31 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में 13 महिलाओं समेत कुल 205 उम्मीदवार मैदान में हैं।

असम में होने वाले तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए 25 महिलाओं समेत कुल 337 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नई दिल्ली, एजेंसी। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ पश्चिम बंगाल और असम में तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार शाम चुनावी अभियान थम गया। इस क्रम में विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार कैंपेनर ने अपने पूरे दम खम के साथ मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया।

केरल की 140 विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट और  पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को चुनाव है। बता दें कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं पश्चिम बंगाल की 31 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान है और असम की 40 सीटों पर अंतिम चरण का चुनाव है। पश्चिम बंगाल में इस बार 8 चरणों में चुनाव कराया जा रहा है वहीं असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। तमिलनाडु में कन्नियाकुमारी (Kanniyakumari) लोकसभा सीट व केरल के मलप्पुरम संसदीय सीट पर उपचुनाव भी होना है। पश्चिम बंगाल में अधिकांश नेता जनसभाओं पर फोकस कर रहे हैं और लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। 6 अप्रैल को 3 जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के 31 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में 13 महिलाओं समेत कुल 205 उम्मीदवार मैदान में हैं।

असम में मतदान के लिए ये हैं तैयारियां 

असम में होने वाले तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए 25 महिलाओं समेत कुल 337 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।  असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। छह अप्रैल को 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। तीसरे चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किए। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) के तीन सहित 12 जिलों की इन सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

Related Articles

Back to top button