ब्रेकिंग
दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ...
देश

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार घातक होती जा रही है। देशभर में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अबतक देश में आए एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को देश में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 97,894 मामले मिले थे। नई उछाल के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ को पार कर दई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,03,558 नए मामले मिले हैं। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को महामारी से 478 और लोगों की जान गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है।

रविवार को पीएम मोदी ने देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संकमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण को बेहद गंभीरता के साथ अपनाने पर जोर दिया। बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button