ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब के रूपनगर-नंगल हाईवे पर मिली

नंगल (रूपनगर)। उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेजा मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से जिस एंबुलेंस में 31 मार्च को मोहाली कोर्ट ले जाया गया था वह रूपनगर-नंगल हाईवे पर रविवार देर रात नानक ढाबे के पास मिली है। यह ढाबा रूपनगर से साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कुछ लोगों ने जब एंबुलेंस को देखा तो पुलिस को सूचना दी। डीएसपी टीएस गिल ने बताया कि एंबुलेंस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस एंबुलेंस को बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में फर्जी तरीके से पंजीकृत करवाया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) की ओर से उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) को पत्र लिखे जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सोमवार को पंजाब पहुंचने वाली है।

बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने के साथ ही यूपी पुलिस को इस एंबुलेंस की भी तलाश है। इस एंबुलेंस को बुलेट प्रूफ बताया गया था, लेकिन पंजाब के एडीजीपी जेल पीके सिन्हा ने इसका खंडन किया था।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्‍तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्‍तार अंसारी काफी समय से पंजाब की जेल में बंद है और उत्‍तर प्रदेश सरकार उसे अपने यहां भेजने की मांग कर रही थी। लेकिल, पंजाब सरकार उसके खराब  स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देकर पंजाब से भेजने से इन्‍कार कर रही‍ थी। इस पर पंजाब में भी सियासी महौल गर्म हो गया था और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार निशाने पर आ गई थ्‍सी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। मुख्‍तार अंसारी को 8 अप्रैल को पंजाब की रोपड़ जेल से भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button