ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
टेक्नोलॉजी

फ्रांस में Apple के सभी 20 स्टोर बंद, जानिए क्या रही वजह

नई दिल्ली। जैसा कि मालूम है कि फ्रांस तीसरी बार कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौर गुजर रहा है। ऐसे में Apple ने फ्रांस के अपने स्टोर को बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि बाकी दुनियाभर में Apple स्टोर चालू हैं। AppleInsider की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक Apple कंपनी की तरफ से फ्रांस के सभी 20 स्टोर को बंद करना का निर्णय लिया गया है। Apple Opera की पेरिस साइट के मुताबिक हम Apple स्टोर को अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं। इस दौरान कंपनी ने साफ किया कि उसकी तरफ से फोन के ऑनलाइन पहले की तरह लिये जाते रहेंगे। बता दें कि पिछले साल भारत में ऑनलाइन प्रोडक्ट मगाने में करीब 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। ऐसे में इस साल भी ऑनलाइन सेल बढ़ने की उम्मीद है।

Apple स्टोर और स्कूल फ्रांस में बंद 

Apple कंपनी ने कहा कि अगले नोटिस तक Apple स्टोर को बंद रखा जाएगा। इस बार के लॉकडाउन में फ्रांस के सिटी सेंटर को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिसे जनवरी के लॉकडाउन के दौरान चालू रखा गया था। फ्रांस में स्कूल को पहले ही तीन हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है। इस बार के लॉकडाउन के दौरान नॉन एसेंशियल स्टोर को बंद रखने का फरमान जारी किया गया है।

कोविड-19 के नये मामलों को काबू करने की कोशिश 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से अगले आदेश तक बच्चों के स्कूल को बंद रखा जाएगा। साथ ही घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। टीवी भाषण में इमैनुएल मैक्रों ने हम कोविड के को कंट्रोल करने के सारे उपाय कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द कोविड-19 के नये मामलों को काबू किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button