ब्रेकिंग
Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने द... Festive Season Delhi Trade: नवरात्रि-दिवाली सीजन में व्यापार ठप होने की आशंका, सीटीआई की मांग- दिल्ल...
मनोरंजन

Kapil Sharma ने ट्विटर पर किया बेटे के नाम का खुलासा, लिखा- ‘हमने बेटे का नाम त्रिशान रखा है’

नई दिल्ली। अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस साल फरवरी को उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

बीते रविवार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर सिंगर नीति मोहन को जवाब देते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने बेटे का नाम ‘त्रिशान’ रखा है। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और सिंगर नीति मोहन ने उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारे कपिल शर्मा पाजी। आपको और आपके पूरे परिवार को बहुत सारा प्यार। अब तो बेबी ब्वॉय का नाम बता दो।’

इसका जवाब देते हुए कपिल शर्मा ट्विटर पर लिखा, ‘धन्यवाद नीति मोहन, आशा है कि तुम ठीक से अपना ध्यान रख रही हो। हमने अपने बेटे का नाम त्रिशान रखा है।’

बता दें कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और दिसंबर 2019 में गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा इन दिनों पितृत्व छुट्टियों पर हैं और इस साल के लास्ट में उन्हें अपने शो के नए एडिशन के साथ वापसी कर सकते हैं। साथ ही वो एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल में भी काम कर रहे हैं लेकिन अभी इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button