ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

उद्धव ठाकरे का BJP को जवाब, पहले अपनी सत्ता में देखें क्या हो रहा है

मुंबई: महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के हालात को लेकर भाजपा द्वारा महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की आलोचना किए जाने के कुछ घंटों बाद राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार पर निशाना साधने वालों को पहले यह देखना चाहिए कि उनकी निगरानी में क्या हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले महीने जेएनयू में छात्रों पर हमला करने वाले ‘‘आतंकवादियों” (हमलावरों) को भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया। राज्य भाजपा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना की थी।

ठाकरे ने इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि महिलाओं के खिलाफ हर अपराध निंदनीय है और ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें निशाना बनाते समय भाजपा को यह भी देखना चाहिए कि उसके द्वारा शासित राज्यों में क्या हो रहा है। खासकर, केंद्र सरकार के शासन वाली दिल्ली में क्या हो रहा है, जहां आतंकवादी जेएनयू में घुस आए और उन्होंने छात्रों को पीटा।उन्होंने कहा कि मैं इन हमलावरों को आतंकवादी कहूंगा। इतने दिनों बाद भी एक भी हमलावर पकड़ा नहीं गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button