ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

बंगाल में मतदान के बीच हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की मां की हत्या; तृणमूल पर लगा आरोप

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) के तीसरे चरण का मतदान आरंभ होते ही हिंसा भी शुरू हो गई है। हुगली जिले के गोघाट (Goghat of Hooghly district) में एक भाजपा (BJP) समर्थक की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम माधुरी अदक है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। मृतका के परिजनों ने हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) का हाथ बताया है जबकि तृणमूल ने इस घटना में हाथ होने से इन्कार किया है।

हावड़ा के बगनान में तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़

हावड़ा जिले के बगनान में तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर है। आरोप भाजपा पर लगा है। इसी तरह दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसकी पिटाई का मामला सामने आया है। हुगली जिले के जंगीपाड़ा के डी एम हाई स्कूल में बने बूथ में राज्य पुलिस के कर्मियों को देखे जाने पर भाजपा प्रत्याशी देवजीत सरकार ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। उलबेरिया में तृणमूल नेता के घर में ईवीएम व वीवीपैट पाया गया है। बारुईपुर पूर्व के सातगाछी इलाके में मतदाताओं को मारने-पीटने और डराने-धमकाने का आरोप तृणमूल पर लगा है। तृणमूल की  तरफ से इसपर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 तृणमूल कांग्रेस और आइएसएफ के प्रत्याशियों में बहस 

मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस और आइएसएफ के प्रत्याशियों में एक बूथ के बाहर जमकर बहस हुई। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला और आइएसएफ के मइदुल इस्लाम में यह वाकयुद्ध छिड़ा। मइदुल ने मोल्ला पर उन्हें डराने-धमकाने का आरोप लगाया है जबकि मोल्ला का कहना है कि मइदुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह 7 बजे से ही तीसरे चरण का मतदान जारी है। आज  हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना और डायमंड हार्बर की 31 सीटों पर वोट डालें जा रहें हैं इन सीटों पर 205 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में दो चरणों में 60 सीटों पर मतदान हो चुका है। राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button