ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party, BJP) के 41वें स्थापना दिवस  ( 41st foundation day) के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ही योगदान के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। इसके अलावा उन्होंने देश के छोटे किसानों, रेहड़ी वालों व महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं और उससे होने वाले लाभों का भी जिक्र किया।

BJP को ताकत देते हैं कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत का जन-जन और देश का कण-कण हमारे लिए पवित्र है। उनकी सेवा हमारे लिए राष्ट्र सेवा है। सत्ता हमारे लिए पवित्र राष्ट्र सेवा का माध्यम है। पद हमारे लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने का दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता होना हमारे लिए जीवन मंत्र है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जन्म देने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है।’ उन्होंने कहा, कार्यकर्ता BJP को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।’

सबकी जरूरतों पर संवेदनशीलता के साथ करते हैं काम

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों के टूटने के अनेकों उदाहरण हैं लेकिन देशहित में लोकतंत्र के लिए दल के विलय की घटनाएं शायद ही कहीं मिलेंगी। भारतीय जनसंघ ने ये करके दिखाया था। ‘ उन्होंने कहा, ‘हमारी कार्यशैली है हम किसी से छीनते नहीं, सबकी आवश्यकता पर संवेदनशीलता से काम करते हैं।’ प्रधानमंत्री ने किसानों का मुद्दा उठाया और कहा कि पहले की सरकारों की प्राथमिकता में छोटे किसान नहीं थे लेकिन हमारी सरकार ने छोटे किसानों की बेहतरी के लिए कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने फसल बीमा योजना, अंत्योदय योजना आदि का जिक्र किया।

चुनाव जीतने वाली मशीन का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। ये देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बावजूद इसके, दुर्भाग्य ये है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है।’

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘मैं भाजपा के स्थापना दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। आज 41वां स्थापना दिवस हम सब मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और हमारे वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी जी हम सबको मार्गदर्शन करेंगे।’  पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को फूलों की श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी की शुरुआत हुई। 1977 में इमरजेंसी की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य पार्टियों के साथ विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता अपने हाथ ले ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। संयोगवश इस बार स्थापना दिवस और चार राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही दिन हो रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस क्रम में राज्य व जिला स्तर पर वेबिनार का आयोजन कर पार्टी की प्रतिबद्धता, गौरवपूर्ण इतिहास के साथ-साथ इसके आदर्शों व प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button