ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्... MP High Court: तलाकशुदा पत्नी को पूर्व पति की संपत्ति और सेवा लाभ का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फै... Ratlam Crime News: रतलाम में सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, चड्डी-बनियान गैंग नहीं बल्कि निकला यह... Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क... MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम... Bhopal Robbery Case: कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्ता... SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि... Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ...
देश

मुख्तार अंसारी के साथ षड्यंत्र को लेकर बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी आशंकित

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी की पंजाब के रोपड़ से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में करीब 14 महीने बाद वापसी कराने उत्तर प्रदेश पुलिस का भारी भरकम बल रुपनगर जेल पहुंचा है। इसी बीच मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने बड़े षडयंत्र की आशंका जताई है। अफजाल अंसारी ने कहा है कि उनको कानून-व्यवस्था पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत में खोट है।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हेंं कानून पर तो पूरा यकीन है, लेकिन उत्तर सरकार की नियत में खोट नजर आ रहा है। इसके कारण हमारा पूरा परिवार मुख्तार अंसारी को लेकर बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने नेता लगातार इस बाबत गैर-जिम्मेदाराना बयान दे कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही भाजपा के कई विधायकों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी लोग तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया प्रभारीगण भी लगातार जिस तरह से विधायक मुख्तार अंसारी के बारे में बयानों दे रहे हैं, उससे वह चिंतित है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत भले ही बेहद खराब है, लेकिन उन्हेंं देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनको यकीन है कि मुख्तार अंसारी को एक दिन इंसाफ मिलेगा। अफजाल अंसारी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बाहुबली ब्रजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी काफी मुखर हैं, इसी कारण ब्रजेश सिंह को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मेरे भाई के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है।

गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में रखे जाने के दौरान ही षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। हमारा परिवार मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर मीडिया रपट तथा भाजपा नेताओं के बयान के कारण आशंकित है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर उसके साथ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। अफजाल अंसारी ने कहा कि जब राज्य सरकार ही सुरक्षा पर संकट उत्पन्न कर रही है तो हमारे पास न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए मुख्तार अंसारी के सुरक्षा मसले का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हेंं देश की स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व है, देश में अभी न्याय जिंदा है। अफजाल ने मुख्तार अंसारी पर मुस्लिम देशों से फंडिंग के आरोप को लेकर जांच की चुनौती दी है। भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है, इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार को लाइये। मुकदमा चलाइये, इससे किसको इनकार है। कोरोना के कारण तमाम कोर्ट में विचाराधीन बंदी को फिजिकली पेशी से रोक है। सभी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। तो क्या मुख्तार अंसारी की पेशी नहीं हो सकती है। अफजाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार को यूपी भेजने का आदेश दिया है। उसे किस तरह से यूपी लाया जाएगा, इस पर तो कुछ नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button