ब्रेकिंग
Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ...
देश

दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, जानें- कहां लगा लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। रोजाने कोरोना के मामलें नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य एतिहाती कदम उठा रहे हैं। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्य सरकरानों ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, गुजरात सरकार ने भी तीस अप्रैल तक बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

गुजरात सरकार ने सोमवार से तीस अप्रैल तक गुजरात के बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा की है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, गांधीनगर, जामनगर, भावनगर, आनंद, नाडियाड, मेहसाणा, मोरबी, पाटन, गोधरा, दाहोद, भुज, गांधीधाम, भरुच, सुरेंद्रनगर और अमरेली में नाइट कफ्र्यू बुधवार रात से लगाया जाएगा। नाइट कफ्र्यू के दौरान इन शहरों में शादियों में कुल सौ लोगों को शामिल किया जा सकेगा। इसके अलावा, तीस अप्रैल तक सभी बड़े आयोजनों को स्थगित करना होगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद सड़क पर उतरकर लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता हूं। लॉकडाउन से काम धंधा ठप हो जाता है। इसलिए सभी लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

Related Articles

Back to top button