ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

बिलासपुर में जूता-चप्पल की दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाट में जूता-चप्पल की दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दुकानदार से 7 पाव शराब जब्त किया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोटा पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ग्राम गोबरीपाट निवासी संतोष प्रजापति जूता-चप्पल की दुकान चलाता है।

इस दुकान की आड़ में वह शराब की अवैध बिक्री करता है। खबर मिलते ही पुलिस ने मुखबीर लगाया और सूचना तस्दीक की। फिर बीते 6 अप्रैल को संदेही संतोष की दुकान के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में वह शराब बेचने से इन्कार किया। फिर समझाइश देने के बाद आरोपित ने अपनी दुकान से सात पाव देशी प्लेन शराब निकालकर जब्त कराया। आरोपित दुकान के पीछे प्लास्टिक के थैले में शराब को रखा था। फिर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

शराब की जब्ती को लेकर उठे सवाल

पुलिस को मुखबीर ने बताया था कि दुकानदार के पास बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ है। लेकिन, पुलिस जब दुकान पहुंची और आरोपित से पूछताछ की, तब उसने शराब बेचने से ही इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने आपसी समझौता का रास्ता अपनाया और उसे समझाइश देकर महज सात पाव शराब की जब्ती कराई। पुलिस के इस कार्रवाई व शराब जब्ती को लेकर तरह-तरह के स वाल उठ रहे हैं और पुलिस से मिलीभगत कर लेनदेन कर जमानतीय प्रकरण बनाने की बात भी कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button