ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

गेहूं की मिंजाई करने गए किसाने के घर दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ लाख का माल पार

बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहंदा निवासी किसान अपनी गेहूं की फसल की मिंजाई करने गया था। इस दौरान सूने घर में ताला बंद था। तभी दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया और सोने-चांदी के जेवर व नकदी समेत डेढ़ लाख स्र्पये का माल पार कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। कोटा पुलिस के अनुसार पहंदा में रहने वाले गणेशराम रात्रे खेती किसानी करते हैं।

ग्राम मांझाभाठा में उनका खेत है, जहां उन्होंने गेहूं का फसल लगाया है। घटना बीते 4 अप्रैल की है। वे अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर सुबह 9 बजे मांझाभाठा स्थित खेत चले गए थे, जहां उन्हें गेहूं की मिंजाई करना था। गेहूं की मिंजाई करने के बाद जब वे अपने घर पहुंचे, तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अंदर कमरे में रखे आलमारी का लाक भी टूटा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

इस दौरान सोने-चांदी के जेवर नकदी वगैरह समेत करीब एक लाख 50 हजार स्र्पये का माल गायब मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। फिर पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात दोपहर 12 से 2.30 बजे के बीच हुई है। उकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। चोरी के मामले की जांच करने के लिए पुलिस गांव भी पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button