ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के पहले दिन आई तकनीकी दिक्कत

बिलासपुर।  राज्य में कोरोना के फैल रहे संक्रमण को देखते हुए हाई कोर्ट ने बुधवार से वर्चुअल सुनवाई शुरू हो गया है। सुनवाई के पहले दिन नेट कनेक्टिविटी की तकनीकी खामियों को लेकर वकील खासे परेशान हुए और अपनी बहस पूरी नहीं कर पाए। इसके चलते सुनवाई में दिक्क्तें होती रही। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच खतरे की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बुधवार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई शुरू हुई।

मामलों की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में आनलाइन सुनवाई के लिए एक दिन पहले ही रोस्टर तय कर दिया गया था। इसके तहत सुबह की पाली में तीन युवकपीठ के साथ ही तीन एकलपीठ में प्रकरणों की सुनवाई की गई। तय काज लिस्ट के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे के पहले ही सभी जस्टिस वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ गए थे। काज लिस्ट के अनुसार पहले ही वकीलों को भी पता हो गया था कि उनका केस कितने नंबर पर आएगा।

लेकिन, पहले दिन नेट कनेक्टिविटी को लेकर काफी दिक्कतें हो रही थी। इसके चलते वकील वीडियो कांफ्रेसिंग में जुड़ नहीं पा रहे थे। वहीं, जुड़ने के बाद पुअर कनेक्शन के चलते आवाज सुनाई नहीं दे रही थी और कनेक्शन कट जा रहा था। इस तरह की तकनीकी खामियों के चलते कई वकील बसह भी पूरी नहीं कर पाए।

दूसरी पाली में पांच सिंगलबेंच में हुई सुनवाई

इस नई व्यवस्था के तहत बुधवार को पहली पारी दोपहर करीब 2.15 तक चली। फिर इसके बाद दूसरी पाली में सुनवाई शुरू हुई। इसके लिए पांच सिंगलबेंच की व्यवस्था की गई है। दोपहर बाद वकील अपने केस के नंबर के आधार पर वीडियोकांफ्रेसिंग से जुड़कर बहस करते रहे।

वकीलों का रखा गया है ख्याल

हाई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई के लिए वकीलों का भी ध्यान रखा गया है। इसके तहत यह व्यवस्था की गई है कि कोई भी वकील एक समय में एक ही कोर्ट में जुड़ सके। इसके लिए काज लिस्ट में उनके मामलों को देखकर अलग-अलग कोर्ट में लगाई गई है। ताकि एक समय में उन्हें दो जगह आनलाइन जुड़ना न पड़े।

Related Articles

Back to top button