ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
विदेश

इमरान के झूठ की खुली पोलः लापता नहीं मसूद अजहर, पाक में जैश के सेफ हाउस में छिपा

इस्लामाबादः आंतकवाद की पनाहगाह बने पाकिस्तान के झूठ की एक बार फिर पोल खुल गई है। पाकिस्तान ने चंद घंटे पहले आतंकी मसूद अजहर के लापता होने की बात कही थी, लेकिन खुफिया सूत्रों से पता चला है कि वह पाकिस्तान में ही छिपकर रहा है और इमरान खान सरकार को इसकी जानकारी भी है। अजहर के ठिकानों का पता ऐसे वक्त में चला है जब पाकिस्तान फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के सामने यह कह रहा है कि मसूद अजहर लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर फिलहाल पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में रह रहा है।

बहावलपुर के रेलवे लिंक रोड पर उसका ठिकाना है। खबरों के मुताबिक, जिस जगह मसूद अजहर छिपा है वह बहावलपुर आतंकी हेडक्वॉर्टर के पीछे है। वहां काफी तगड़ी सिक्यॉरिटी भी है। कहा तो ये भी जाता है कि जहां मसूद अजहर छिपा है, उस घर में बम हमले का भी कोई असर नहीं होगा। मसूद के अन्य तीन ठिकानों का भी पता चला है। इसमें कसूर कॉलोनी बहावलपुर, मदरसा बिलाल हबसी खैबर पख्तूनख्वा और मदरसा मस्जिद-ए-लुकमान खैबर पख्तूनख्वा शामिल हैं। बता दें कि 2016 में हुए पठानकोट हमले से संबंधित जो डोजियर पाकिस्तान को सौंपा गया था उसमें एक फोन नंबर ऐसा था जिसका लिंक बहावलपुर टेरर फैक्टरी से था। मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना है और भारत में हुई कई आतंकी घटनाओं का मास्टरमांइड है।

पिछले साल पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ही ली थी। पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बारे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से उसे जेल से निकाल दिया गया है। टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक जैश सरगना का स्वास्थ्य काफी खराब है। खराब सेहत के कारण मसूद इन दिनों संगठन के काम से दूर है और उसका भाई ही संगठन का काम देख रहा है। मसूद का भाई अब्दुल रऊफ असगर ही इन दिनों उसकी ‘आतंक की फैक्ट्री’ चला रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button