ब्रेकिंग
पंचकूला में CM नायब सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र: 11.5 सालों में 1.83 लाख से अधिक युवाओं को मिलीं पार... हरियाणा कांग्रेस का बड़ा संगठन मजबूती अभियान! प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे 5 जिलों क... रांची में दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन! JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों अभ्... पाकुड़ में पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार! कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, SIT ने ऐसे दबोचा झारखंड में SIR पर सियासी घमासान! JMM ने मांगी तिथि बढ़ाने की मोहलत, BJP का पलटवार: "घुसपैठियों को बै... दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो...
देश

चीन से लाए गए 200 भारतीयों को आज मानेसर सेंटर से मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण वाले क्षेत्र वुहान से स्वदेश लाए गए भारतीय नागरिकों में संक्रमण का खतरा समाप्त होने की पुष्टि के बाद इन्हें मानेसर स्थित पृथक केंद्र से आज मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा में गुरुग्राम के पास स्थित पृथक केंद्र से मंगलवार को 220 लोगों को छुट्टी मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि वुहान से लाए गए 647 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों को दिल्ली के छावला और हरियाणा के मानेसर स्थित आईटीबीपी और सेना के पृथक केंद्रों में कोरोना वायरस संबंधी चिकित्सा निगरानी के लिए रखा गया है।

इनमें छावला केंद्र में मौजूद 406 नागरिकों में से 200 को सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में छुट्टी दी गई थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा निगरानी मानकों के मुताबिक़ निर्धारित अवधि पूरी करने वाले 220 लोगों को मंगलवार को छुट्टी दी जाएगी। ये लोग अब अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इन केंद्रों में रखे गए लोगों को संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद चरणबद्ध तरीक़े से छुट्टी दी जा रही है। इन लोगों को एयर इंडिया के विमान से एक और 2 फरवरी को वुहान से भारत लाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button