ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
महाराष्ट्र

मुंबई की हाई-सिक्योरिटी जेल में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर हमला, 7 पर FIR

मुंबई के आर्थर रोड जेल में बुधवार को गैंगवार की घटना हुई. जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर दो गैंग के बीच हुए विवाद के दौरान हमला किया गया. इस घटना में आसपास के सुरक्षाकर्मी और अन्य कैदियों के फिलहाल घायल होने की कोई सूचना नहीं है. घटना लगभग 12:30 बजे हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है

सूत्रों के अनुसार, इस गैंगवार के मामले में सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें प्रसाद पुजारी का नाम भी शामिल है. इसके अलावा मामले में इरफान रहीम खान, शुऐब खान उर्फ भूर्या, अयूब अनुमुद्दीन शेख, मुकेश सीताराम निषाद, लोकेन्द्र उदयसिंह रावत, सिद्धेश संतोष भोसले और प्रसाद विट्ठल पुजारी का नाम शामिल हैं. किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

7 कैदियों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में NM जोशी पुलिस स्टेशन शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) के तहत दंगा और मारपीट के आरोप में सातों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रसाद पुजारी, जो कई अपराधों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े आरोपों में नामजद हैं, लगभग 20 सालों से वह फरार चल रहा था. उसे पिछले साल ही चीन से भारत वापस लाया गया था और वो फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

उसके नाम से कई नाम जुड़े हैं, जैसे सिद्धार्थ शेट्टी, सिद्धू, सिड, जॉनी आदि. वह एक कुख्यात गैंगस्टर हैं और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सूत्रों का कहना है कि इस तरह की घटना हाई-सिक्योरिटी जेल में घटने से जेल प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. अभी पुलिस और जेल अधिकारियों की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी है. साथ ही, जेल में हिंसा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह घटना यह स्पष्ट करती है कि जेलों में व्यवस्था बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब अपराधी अपने गैंग के साथ मिलकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

Related Articles

Back to top button