ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

जम्मू में शरणार्थी रोहिंग्याओं को तत्काल रिहा करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू में शरणार्थी रोहिंग्याओं को तत्काल प्रभाव से रिहा करने की याचिका पर फैसला गुरुवार को आएगा। साथ ही केंद्र सरकार को इनको म्यांमार वापस भेजने से रोकने का निर्देश देने की अपील की है।

रोहिंग्याओं को तत्काल रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को फैसला सुरक्षित कर लिया था

जस्टिस एसए बोबडे और एएस बोपन्ना और वी.रामासुबह्मण्यम को रोहिंग्या शरणार्थी मुहम्मद सलीमुल्लाह के लंबित मामले की अंतरिम याचिका पर अपना फैसला सुनाना है। विगत 26 मार्च को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। केंद्र सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि देश अवैध घुसपैठियों की राजधानी नहीं बन सकता है।

म्यांमार की सेना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का सम्मान करने में विफल

जिरह के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश होते हुए कहा कि रोहिंग्या के बच्चों की हत्या और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं होती हैं। म्यांमार की सेना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का सम्मान करने में विफल रही है। वहीं केंद्र ने भी कहा है कि यह लोग कतई रोहिंग्या नहीं हैं।

बॉम्‍बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार और उसके पूर्व गृह मंत्री देशमुख ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई से जांच कराने के बॉम्‍बे हाई कोर्ट के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने अपने 52 पन्नों के आदेश में कहा था कि देशमुख के खिलाफ सिंह के आरोपों ने महाराष्‍ट्र पुलिस में नागरिकों के यकीन को डिगाने का काम किया है।

देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

मालूम हो कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने 25 मार्च को बॉम्‍बे हाई कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी। परम बीर सिंह ने दावा किया था कि देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे समेत अन्य अधिकारियों से बार और रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। याचिका पर हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने कहा कि यह असाधारण मामला है जिसमें स्वतंत्र और निष्‍पक्ष जांच की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button