ब्रेकिंग
सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग...
देश

अमित शाह बोले- बंगाल की प्रगति और विकास सुनिश्चित करेगा आपका वोट

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। इस चरण में पांच जिलों हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और अलीपुरद्वार की 44 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कूचबहिार की 9, अलीपुरद्वार की पांच, दक्षिण 24 परगना की 11, हावड़ा की नौ और हुगली की 10 सीटों के लिए 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य के 1.15 करोड़ मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

– गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों से भारी संख्या में बाहर आने और मतदान करने की अपील की है। शाह ने ट्वीट में कहा कि अपका वोट भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, पश्चिम बंगाल की प्रगति और विकास सुनिश्चित करेगा।

 – ममता दीदी और टीएमसी को पश्चिम बंगाल से हटाना सबसे बड़ी चुनौती है। अरूप बिस्वास (निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार) उनके सभी कार्यों में साथ रहे हैं। इसलिए यहां आतंक का माहौल बदलना एक चुनौती है: टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की

– बेहला पूर्व से भाजपा उम्मीदवार पायल सरकार ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 57 फीसद मतदाता महिलाएं हैं और मैं उनके साथ खड़ी हूं… मैं लोगों से मतदान केंद्रों पर आने और वोट डालने की अपील करती हूं। सुरक्षा बल तैनात हैं। मुझे लगता है कि आज सब कुछ बहुत शांति से हो जाएगा।

चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथ हैं। इसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 793 कंपनियों की तैनाती की गई है। चौथे चरण में हुगली जिले की बहुचर्चित सिंगुर सीट भी शामिल है, जहां भूमि आंदोलन कर ममता बनर्जी बंगाल की सत्ता में आई थीं। वहीं, हुगली जिले की जंगीपाड़ा विधानसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान हो रहा है। जंगीपाड़ा में तीसरे चरण में मतदान हुआ था। वहां के परमानंदपुर प्राथमिक विद्यालय के 88 नंबर बूथ में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसपर गौर करते हुए चुनाव आयोग ने वहां फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button