ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

कांग्रेस शासित राज्यों के CM के साथ सोनिया गांधी करेंगी बैठक, कोविड-19 हालातों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim president Sonia Gandhi) शनिवार को कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक देश में जारी कोविड-19 के हालात को लेकर है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। बैठक में राज्यों के कोविड-19 के कारण उत्पन्न हालात की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व राज्य की जनता की सहायता के लिए सुझाव पर भी चर्चा करेंगे। महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की कमी हो गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र लिखकर को कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि अन्य वैक्सीन को भी फास्ट ट्रैक तरीके से अप्रूवल दिया जाना चाहिए। साथ ही जिसको भी जरूरत हो वैक्सीन लगवा सके, ऐसी व्यवस्था शुरू करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button