ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

शहरी क्षेत्र में खतरे की घंटी, 689 मरीजों की पहचान, सात की मौत

बिलासपुर।  शुक्रवार को जिले में सात कोरोना पाजिटिव की मौत हुई है। वही संक्रमण के आकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल 689 संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें मस्तूरी के ग्राम एरमसाही और मल्हार में 17-17 संक्रमित शामिल हैं। हाई कोर्ट के 11 कर्मी भी संक्रमित हो गए हंै। शहरी क्षेत्र की हालत और भी खराब है। कुल संक्रमितों 455 शहरी क्षेत्र के हैं।

मस्तूरी के ग्राम एरमसाही में गुरुवार को एक साथ 27 संक्रमित मिले थे। इसके बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की कोरोना जांच में जुट गई। करीब 100 ग्रामीणों की जांच हुई। इसमें 17 संक्रमित मिले। शनिवार को भी यहां जांच का सिलसिला चलेगा। एक तरह से गांव में सामुदायिक संक्रमण का खतरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां और भी संक्रमित मिलने की आशंका है, क्योंकि अभी भी गांव की आधी आबादी से ज्यादा की जांच नहीं हो सकी है।

इसी तरह मल्हार भी अतिसंवेदनशील हो चुका है। शुक्रवार को 17 संक्रमित मिले हैं। यहां पर लगातार मरीज मिलते जा रहे हैं। पूरा ग्रामीण क्षेत्र संक्रमण की चपेट में आ चुका है और लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्र की स्थिति तो और भी दयनीय हो चली है। सिरगिट्टी, हेमूनगर, तोरवा, जरहाभाठा के साथ पूरे सरकंडा परिक्षेत्र में इतने अधिक मरीज हो चुके हैं कि इनके हर मोहल्ले में औसतन 40 से 50 मरीज मौजूद हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग इस बात से भी डर रहा है कि जितनी संख्या में मरीजों की पहचान हुई है औसतन उतनी ही संख्या में मरीज खुले में हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। वे लगातार लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। इस बातों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने जरा भी लक्षण होने पर जांच कराने की हिदायत दी है। जितनी जल्दी मरीजों की पहचान हो सकेगी, उतने ही जल्दी स्थिति को काबू में लाया जा सकेगा।

यहां मिले ज्यादा मरीज

विनोबा नगर, अज्ञेय नगर, नेहरू नगर, हेमूनगर, सिरगिट्टी, मंगला, गोंड़पारा, भारतीय नगर, जूना बिलासपुर, अशोक नगर, सिम्स, चांटीडीह, कुदुदंड, तालापारा, सीआरपीएफ कैंप भरनी, इमलीपारा, कुम्हारपारा जरहाभाठा, करबला रोड, रेलवे परिक्षेत्र, मसानगंज, तेलीपारा, गंगानगर, राजकिशोर नगर, शांति नगर, नेहरू नगर।

इनकी गई जान

जबड़ापारा सरकंडा निवासी 23 वर्षीय बालकृष्ण मिश्रा की अपोलो हास्पिटल में, अशोक नगर सरकंडा निवासी 31 वर्षीय दीपक श्रीवास की सिम्स में, गांधी चौक निवासी 85 वर्षीय रामकुमार सोनी की श्री केयर हास्पिटल में, गोंड़पारा बिलासपुर निवासी 63 वर्षीय राजेंद्र सोनी की आरबी हास्पिटल में, बैकुंठपुर भिलाई दुर्ग निवासी 67 वर्षीय वाचला उरकुरे की ओमकार हास्पिटल में, ग्राम लोहर्सी सोन जांजगीर-चांपा निवासी 65 वर्षीय गिरधारी लाल की सिम्स में और ग्राम तिलकेजा उर्गा कोरबा निवासी 53 वर्षीय अशोक अग्रवाल की महादेव हास्पिटल में मौत हुई है। सात मौत में चार जिले के और तीन अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

इस तरह हो रहीं मौतें

एक अप्रैल – 06

दो अप्रैल – 02

तीन अप्रैल – 02

चार प्रैल – 08

पांच अप्रैल – 04

छह अप्रैल – 07

सात अप्रैल – 15

आठ अप्रैल – 09

नौ अप्रैल – 07

अप्रैल में मिले मरीज

ए अप्रैल – 309

दो अप्रैल – 224

तीन अप्रैल – 337

चार अप्रैल – 283

पांच अप्रैल – 492

छह अप्रैल – 545

सात अपैल – 594

आठ अप्रैल – 594

नौ अप्रैल – 689

करें दिशा-निर्देश का पालन

– हर आधे घंटे में सैनिटाइजर से हाथ साफ करने या फिर हैंडवाश और साबुन से हाथ धोएं।

– शारीरिक दूरी का पालन करें।

– बिना मास्क पहने घर से न निकलेें।

– भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

– लक्षण आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

– पौष्टिक भोजन का सेवन करेें।

– बेवजह घर से न निकलें।

– बच्चे व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

सिम्स में संक्रमण का सिलसिला शुरू

कोरोना का कहर अब सिम्स में भी दिखने लगा है। डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सभी संक्रमित हो रहे हंै। शुक्रवार को सिम्स गर्ल्स हास्टल में रहने वाली दो छात्राओं के साथ ब्वायज हास्टल का एक छात्र कोरोना से संक्रमित हुआ है। इसके अलावा कोरोना विंग में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी संक्रमण के दायरे में आए हैं। सिम्स में रोजाना चार से पांच की संख्या में पाजिटिव आने की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles

Back to top button