ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

प्रतिबंध के बाद भी कोचिंग क्लास का संचालन, दिल्ली आइएएस अकादमी सील

बिलासपुर। कोरोना गाइड-लाइन को दरकिनार कर कोचिंग क्लास लेने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। गांधी चौक क्षेत्र में संचालित होने वाले चार कोचिंग क्लास में दबिश दी गई। जहां पर पढ़ाई कराई जा रही थी। ऐसे में दिल्ली अकादमी कोचिंग सेंटर को सील किया गया। वहीं तीन कोचिंग क्लास का संचालन बंद कराया गया है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल-कालेज को बंद कर दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी शहर के कोचिंग क्लास गुलजार हो रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। हालत यह है कि एक ही क्लास में 150 से 200 छात्र-छात्राओं को बैठाया जा रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम को मिली थी।

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा के निर्देश पर गांधी चौक क्षेत्र में संचालित कोचिंग क्लास में दबिश दी। इस दौरान गांधी चौक के पास स्थित दिल्ली अकादमी कोचिंग सेंटर में जब टीम पहुंची तो उस समय कोचिंग चल रही थी। वहां करीब 326 छात्र-छात्राएं बैठे थे। टीम ने तत्काल सभी छात्र-छात्राओं को घर भेजकर संस्थान को सील कर दिया। इसके अलावा अन्य तीन कोचिंग क्लास एचवी कोचिंग क्लास, नामदेव क्लासेस व रवि गुप्ता क्लासेस में भी टीम पहुंची, जहां पर पांच से 10 छात्र-छात्राएं मिले। ऐसे में उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया है।

शहर के 27 क्षेत्रों को किया गया सैनिटाइज

नगर निगम अब शहर के मुख्य क्षेत्रों में संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव कर रहा है। शुक्रवार को शाम सात बजे दुकान बंद होने के बाद विकास भवन, जिला न्यायालय, कंपोजिट भवन, राजकिशोर नगर, लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिवारी चाल, सिंधी कालोनी, उसलापुर, जोरापारा, देवकीनंदन चौक, नेत्रहीन विद्यालय 27 खोली के साथ अन्य क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया है।

Related Articles

Back to top button