ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

रायपुर।  राजधानी की सड़कों पर एक बार फिर सन्नाटा पसर गया है। सन्नाटा बता रहा है कि रायपुर में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति कहां पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसका असर लॉकडाउन के पहले दिन देखने को मिला। चौक चौराहों पर पुलिस मुस्‍तैद है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बेवजह आवाजाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

नौ अप्रैल की शाम छह बजे से 19 अप्रैल की सुबह छह तक लगातार ऑनलाइन का पालन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आदेश में बताया कि वर्तमान में कोविड-19 पाॅजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में जिला रायपुर में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि रायपुर जिलेे की सभी सीमाएं पूर्णतः सील है। उपरोक्त अवधि में केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति दी गई। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाइयों की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे।

पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन,शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, एटीएम. कैश वैन, अस्पताल/मेडिकल इमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन,एम्बुलेंस, एलपीजी. परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से संचालित आटो,टैक्सी, विधिमान्य ई-पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड,काॅल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी,प्रेस वाहन,न्यूज पेपर हाॅकर, दुग्ध-वाहन को छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button