ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें

रायपुर। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि कोरोना चैन को तोड़ने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा 19 अप्रैल की सुबह तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। हम सबको लॉकडाउन के नियमों का मिलकर पालन करना है और पालन करवाना भी है।

विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग से लेकर वैक्सीन लगाने का काम लगातार किया जा रहा है। सभी सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दल के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं कि कैसे हम अपने प्रदेश के लोगों को इस महामारी से छुटकारा दिलाएं। इसके लिए जी-तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं।

उन्‍होंने इस कठिन समय में रात-दिन काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस लॉकडाउन को भी सफल बनाएं। कोरोना चेन को तोड़ें। इस चेन को तोड़ने में मदद करें। सभी वर्ग के लोगों से निवेदन किया है कि ज्यादा ज्यादा वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वैक्सीन बिल्‍कुल सुरक्षित है। भ्रम की स्थिति को दूर करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने से जान बचाने की स्थिति संभव हो पाती है।

विकास उपाध्‍याय ने सभी से निवेदन किया है कि शारिक दूरी का पालन करें तथा मास्क को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन मास्क लगाकर ही कोई काम करें। सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। बार-बार हाथ धोते रहें। जिससे हम अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button