ब्रेकिंग
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी...
देश

लाॅकडाउन में मोर बिजली एप से जमा कर सकेंगे बिजली बिल

रायपुर। राजधानी में लगे लॉकडाउन के चलते उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में दिक्कत न हो, इसलिए छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा को बहाल रखा है। उपभोक्ता घर बैठे मोर बिजली एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

दो दिन पहले विद्युत कंपनी ने सैप सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए नौ बजे से रात्रि 12 बजे से लेकर 16 अप्रैल सुबह 10 बजे तक शट डाउन की घोषणा की थी। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ता। अब उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसलिए पावर कंपनी के इआईटीसी एनर्जी इन्फोटेक विभाग ने ऐसी व्यवस्था कर ली है कि उपभोक्ता मोर बिजली एप के द्वारा बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

पूर्व में सैफ सिस्टम बंद होने के कारण यह सुविधा भी स्थगित करनी पड़ रही थी। इआईटीसी की विशेषज्ञ टीम ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने के लिए आनलाइन मोर बिजली ऐप के माध्यम से बिल पटाने की सुविधा को बनाए रखने का निर्णय लिया है ।

Related Articles

Back to top button