ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
टेक्नोलॉजी

Facebook के बाद अब LinkedIn से 50 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ लीक, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। पिछले ​दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook का डाटा चोरी होने के बाद यूजर्स केे बीच काफी हलचल मची हुई थी। उस दौरान 53.3 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हुआ था और इसमें 61 लाख भारतीय यूजर्स शामिल थे। वहीं अब डाटा लीक की एक और बड़ी खबर चर्चा में है और इस बार प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn के करीब 50 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक लीक डाटा को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। 50 करोड़ यूजर्स के डाटा को कथित रूप से स्क्रैप किए गए अर्काइव को एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस हैक के पीछे शामिल लोगों ने लीक हुए डाटा में 20 लाख रिकॉर्ड को नमूने के तौर पर पेश किया है।

CyberNews की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि LinkedIn यूजर्स के लीक हुए डाटा को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। इस डाटा में यूजर्स का नाम, ईमेल आईडी, पता, फोन नंबर और वर्कप्लेस जैसी कई निजी जानकारियां शामिल हैं। इस डाटा को 2 मिलियन की कीमत में बेचा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस डाटा को हैकर ग्रुप आने वाले समय में अधिक कीमत में बेच सकता है। इसका मतलब है​ कि ये ग्रुप यूजर्स की निजी जानकारियों को बिटकॉइन के रूप में बेचेगा।

डाटा लीक के मामले में LinkedIn ने एक बयान में कहा कि उसने ‘LinkedIn डाटा के एक कथित सेट की जांच की है जो बिक्री के लिए पोस्ट किया गया है और निर्धारित किया है कि यह वास्तव में कई वेबसाइट्स और कंपनियों के डाटा का एकत्रीकरण है और उनके प्लेटफॉर्म का इससे कोई लिंक नहीं है।’ कंपनी ने यह भी कहा कि इसमें सार्वजनिक रूप से देखने योग्य सदस्य प्रोफाइल डाटा शामिल है जो LinkedIn से स्क्रैप किया गया प्रतीत होता है। यह LinkedIn डाटा उल्लंघन नहीं था, और LinkedIn से कोई भी निजी सदस्य अकाउंट डाटा शामिल नहीं था। जब कोई भी सदस्य डाटा लेने की कोशिश करता है तो हम इसकी सहमति नहीं देते और तुरंत उस पर रोक लगा देते हैं।’

Related Articles

Back to top button