ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
मनोरंजन

Anil Kapoor बेटी सोनम कपूर को कर रहे हैं मिस, मगर लंदन गयीं सोनम इस वजह से नहीं आ सकतीं इंडिया

नई दिल्ली। सोनम कपूर काफ़ी वक़्त से लंदन में हैं और भारत में अपने परिवार को बुरी तरह मिस कर रही हैं, मगर कुछ है, जिसने उन्हें लंदन में रोककर रखा हुआ है। सोनम ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस बात का खुलासा किया।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों कहीं जाते हुए दिख रहे हैं। सोनम मुस्कुरा रही हैं और आनंद पीछे मुड़क जीभ निकालकर हंस रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा- मैं भारत को इतना मिस कर रही हूं और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूं, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं अपने नये घर को निराश करूंगी, जिसने मुझे मेरे ख़ूबसूरत पति के साथ इतना कुछ दिया है। लंदन में ख़राब दिन दूसरी जगहों के अच्छे दिनों से अच्छा है। इसके साथ उन्होंने 19वीं सदी के अमेरिकन कवि और फिलॉस्फर राल्फ वाल्डो एमर्सन का कोट लिखा है। इसके साथ सोनम ने लंदन, मुंबई और दिल्ली हैशटैग लिखे हैं। बता दें, दिल्ली में सोनम की ससुराल है।

सोनम की इस पोस्ट पर पापा अनिल कपूर और मॉम सुनीता कपूर ने लिखा- मिस यू सो मच। वहीं, कई लोगों ने प्यार जताया है। बता दें, सोनम कपूर काफ़ी समय से लंदन में हैं, जहां वो पति आनंद आहूजा के साथ अपने नये घर में रह रही हैं। नये साल के मौक़े पर सोनम ने आनंद के साथ किस करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी और इसके साथ लिखा था- 2021 मैं अपने प्यार के साथ तुम्हें जीतने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, ट्रैवल, आध्यात्मिक उन्नति और बहुत-सी बातों से भरा रहने वाला है। मैं अपनी ज़िदगी के सबसे अच्छे वक़्त का इंतज़ार कर रही हूं। हम जमकर मेहनत करेंगे और ज़िंदगी को जीभर जीएंगे।

सोनम हाल ही में अपने एक फोटोशूट को लेकर ख़ूब चर्चा में रही थीं। सोनम की आख़िरी फ़िल्म द ज़ोया फैक्टर 2019 में आयी थी। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई एके वर्सेज़ एके में उन्होंने कैमियो किया था। अब सोनम शोम मखीजा की फ़िल्म ब्लाइंड में दिखेंगे, जिसे सुजॉय घोष प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह दक्षिण कोरियाई फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में सोनम के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नज़र आएंगे।

Related Articles

Back to top button