ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
विदेश

पाकिस्तान में लापता 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिली, एक दशक पहले हुए थे लापता

पेशावर। पाकिस्तान में 2011 में अचानक लापता हुए 16 खनिकों की सामूहिक कब्र मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को एक सामूहिक कब्र मिली जिसमें 16 कोयला खनिकों के शव थे। ये एक दशक पहले देश के उत्तर-पश्चिम में लापता हो गए थे।

माना जाता है कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर मार डाला और बाद में दफना दिया।पुलिस ने बताया कि ये खनिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से 75 किमी दूर कोहाट की एक खान में काम करते थे। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से लगा है

एक दशक पहले इस इलाके में आतंकवादी सक्रिय थे। पुलिस अधिकारी अलीम खान ने बताया कि एक ग्रामीण ने सुदूर पहाड़ी इलाके में सामूहिक कब्र होने की जानकारी दी थी। फोरंसिक जांच के बाद खनिकों के अवशेष उनके स्वजन को दफनाने के लिए सौंप दिए गए। ये खनिक स्वात घाटी के शांगला शहर के निवासी थे। खान ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button