ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- हमारा लक्ष्य भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित कर बंगाल में नया सवेरा लाना है

कोलकाता। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कोलकाता से सटे विधाननगर विधानसभा के साल्टलेक क्षेत्र में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के साथ चाय पर परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती में असीम संभावनाएं है। शेखावत ने कहा कि हम सभी लोग एक ही परिवार से हैं। सभी लोगों का एक ही लक्ष्य है कि बंगाल में परिवर्तन लाकर यहां का विकास करना। यहां भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित कर एक नया बंगाल बनाना है।

बंगाल में परिवर्तन तय है।केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि साथियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। विदेशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। यह अपने आप में बड़ी कामयाबी है। कोविड के इस काल में भारत ने अभूतपूर्व कार्य किया। आज भारत से कई देशों में कोविड वैक्सीन भेजा जा रहा है।

साल्टलेक पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सुनित कुमार तोदी, विनय दुबे, अशोक अग्रवाल, जगन गुप्ता आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति के प्रधान महेंद्र चौधरी समेत साल्टलेक क्षेत्र के कारोबारियों के साथ भी केंद्रीय मंत्री ने बैठक की। उल्लेखनीय है कि बंगाल में भाजपा को जिताने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत पिछले कई महीनों से यहां लगातार जुटे हैं। वे यहां लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button