ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

बंगाल में आज रैलियों का रविवार, अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती और ममता बनर्जी का होगा ताबड़तोड़ प्रचार

कोलकाता। बंगाल में 10 अप्रैल, शनिवार को चौथे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सूबे में चार चरणों के मतदान और शेष हैें। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हाल में भाजपा में शामिल हुए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बंगाल के कई इलाकों में ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

अमित शाह की आज तीन रोड शो और तीन जनसभा है। शाह सबसे पहले नदिया जिले के शांतिपुर में 12:00 बजे से रोड शो करेंगे तो ममता बनर्जी पूर्व बर्धमान जिले में रोड शो करेंगी।शाह इसके बाद नदिया के राणाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1:25 बजे से रोड शो करेंगे। फिर उत्तर 24 परगना के बसीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3:00 से शाह की जनसभा है। इसके बाद शाम 4:25 बजे से कोलकाता से सटे पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में वे रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से कमरहट्टी टाउन हॉल मैदान में शाह की जनसभा है। अंत में शाम 7:00 बजे से उनकी रजारहाट- गोपालपुर में जनसभा है।

उधर, हाल में भाजपा में शामिल हुए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की भी आज दो रोड शो व दो जनसभा है। मिथुन की सबसे पहले रायना विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11:10 बजे से जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे से आम गंगा विधानसभा क्षेत्र में उनका रोड शो है। इसके बाद 2:30 बजे से उत्तर 24 परगना के हाबरा विधानसभा क्षेत्र में वे रोड शो करेंगे।अंत में शाम 4:25 बजे से मिथुन की उत्तर 24 परगना के बागदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आज रोड शो व कई जनसभा है।

Related Articles

Back to top button