ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

Sara Ali Khan ने किया गाने का रियाज, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘असली टैलेंट इधर है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नई वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वो म्यूजिक का रियाज करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वो ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वो कश्मीर की हस्निवादियों में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘असली टैलेंट इधर है’ वहीं उन्होंने अपनी दूसरी वीडियो पर लिखा, ‘मैं नहीं रोउंगी।’ उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया।

इससे पहले उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर किया था, जिसमें वो कश्मीर में की हस्निवादियों में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने आखिरी बार फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

उनकी ये फिल्म साल 1995 में आई गोविंद और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का सीक्वल है। उनकी इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर क्रिसमस के दिन रिलीज किया गया था।

Related Articles

Back to top button