ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

प्रल्हाद जोशी के घर के बाहर जहर खाने वाली महिला की मौत, सुसाइड नोट भी बरामद

हुबली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के घर के बाहर छह अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की हुबली में कर्नाटक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (केआइएमएस) में शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान धारवाड़ तालुक के गारग गांव निवासी 31 वर्षीय श्रीदेवी वीरन्ना कम्मार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से कन्नड़ में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है कि वह गारग गांव में अपने बीमार पति और दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। 2019 में भारी बारिश के कारण उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया था और उसकी मरम्मत कराने के लिए उसे मुआवजे की बेहद जरूरत है। जहर खाने से पहले उसने कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री से कई बार मिलने की कोशिश की थी, लेकिन कई बार जाने के बाद भी उसे मिलने की अनुमति प्रदान नहीं की गई। उधर, प्रल्हाद जोशी ने कहा कि किसी को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, उन्होंने डीसी को मुआवजा देने के लिए निर्देश दे दिए थे।

Related Articles

Back to top button