ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

जिले की सीमाओं में तैनात रहेगी पुलिस, बाहर से आने वालों पर रहेगी नजर

बिलासपुर। आठ दिनों तक लाकडाउन के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान जिले की सीमाओं को सील कर पुलिस तैनात रहेगी। यहां से जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों पर नजर रखी जाएगी। सीएसपी निमेष बरैया ने बताया कि लाकडाउन का आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।

इस दौरान शहरी क्षेत्र में पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। इसके अलावा जिले की सीमा पर भी पुलिस तैनात रहेगी। बाहर से जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों की पूरी जानकारी रखी जाएगी। बिना अनुमति आने-जाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले की सीमा से होकर दूसरे जिले में जाने वालों को पास दिया जाएगा। पुलिस की ओर से जिले की सीमाओं में चेक पोस्ट बनाया जाएगा।

इसके लिए सोमवार को टीम गठित कर दी जाएगी। इसके अलावा शहर में भी बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले हर थाने में टीम गठित की गई है। टीम अपने क्षेत्र में बिना कारण घर से बाहन निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। आउटर में विशेष निगरानी के लिए भी पैट्रोलिंग टीम गठित की जाएगी।

सीमाओं बनेंगे चेकपोस्ट, प्रशासन के निर्देश का होगा पालन

सीएसपी निमेष बरैया ने बताया कि पूर्व में लाकडाउन के दौरान जिले की सीमाओं में चेकपोस्ट बनाया गया था। इसे फिर से स्थापित किया जाएगा। यहां पर बल लगाकर आने-जाने वालों की निगरानी की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही बाहर जाने वालों के पास की भी जांच होगी।

Related Articles

Back to top button