ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

Sunil Grover की वेब सीरीज़ ‘सनफ्लॉवर’ का अजीबो-ग़रीब टीज़र देख घूम जाएगा सिर, ‘तांडव’ एक्टर ने बतायी वजह

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की पॉलिटिकल-थ्रिलर सीरीज़ तांडव से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के बाद सुनील ग्रोवर अब ज़ी5 की क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ ‘सनफ्लॉवर’ में नज़र आएंगे। सीरीज़ का टीज़र सोमवार को जारी कर दिया गया, जिसमें किसी कलाकार के बजाए सूरजमुखी के एक फूल और उसकी तरफ़ जाते भंवरे को दिखाया गया है। सीरीज़ को विकास बहल और राहुल सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

सुनील ने टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा- एक कड़वी-मीठी कहानी खिलने के लिए तैयार है। सनफ्लॉवर जल्द आ रही है। सुनील ग्रोवर ने टीज़र में किसी कलाकार को ना दिखाने जाने पर कहा- ”टीज़र बनाने के दौरान मेकर्स की ओर से लिया गया यह सोचा-समझा फ़ैसला है, ताकि शो के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने ना आए। जब आप शो देखेंगे तो आपको इस मिस्ट्री के बारे में पता चलेगा। हालांकि, ट्रेलर आने पर कुछ बातें समझ आएंगी।

विकास बहल के निर्देशन को लेकर सुनील ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस तरह के जॉनर पर पहले कभी काम किया गया है। इसलिए, मैं उत्साहित हूं और यह निश्चित रूप से वेब सीरीज़ आपके होश उड़ा देगी।” सीरीज़ का एलान पिछले साल नवम्बर में किया गया था।

इस सीरीज़ में सुनील के साथ कई बेहतरीन कलाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे। रणवीर शौरी पुलिस इंस्पेक्टर दिगेंद्र के रोल में हैं। मुकुल चड्ढा मिस्टर आहूजा और राधा भट्ट मिसेज आहूजा का रोल निभा रही हैं।  आशीष विद्यार्थी दिलीप अय्यर के रोल में हैं। सोनल झा दिल्ली अय्यर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। गिरीश कुलकर्णी ताम्बे के किरदार में हैं। आशीष कौल राज कपूर नाम का किरदार निभा रहे हैं। सोनाली नागरानी मिसेज राज कपूर के रोल में हैं।

चर्चित वेब सीरीज़ में काम कर चुके हैं सभी कलाकार

सुनील ग्रोवर और सोनाली नागरानी इससे पहले प्राइम की तांडव वेब सीरीज़ में नज़र आ चुके हैं। गिरीश कुलकर्णी ने नेटफ्लिक्स की सीरीज़ सेक्रेड गेम्स से अपनी पहचान बनायी थी। इस सीरीज़ में उन्होंने पॉलीटिशियन का रोल निभाया था। वेटरन एक्टर आशीष विद्यार्थी इससे पहले डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस बिहाइंड द डोर्स में एक तेज़-तर्रार वकील के रोल में देखे जा चुके हैं।

मुकुल चड्ढा ज़ी5 की वेब सीरीज़ बिच्छू का खेल में दिव्येंदु के पिता के रोल में नज़र आये थे। ‘सनफ्लॉवर’ मुंबई में एक मध्यमवर्गीय हाउसिंग सोसाइटी की कहानी है, जिसका नाम ‘सनफ्लोवर’ है। सोसाइटी में अनेक विचित्र चरित्र हैं। कहानी इन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी। सीरीज़ अप्रैल में ज़ी5 पर प्रीमियर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button